महासमुन्द
कलेक्टर ने दिव्यांगों के बीच मनाया जन्मदिन
13-Dec-2021 5:52 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 13 दिसंबर। कलेक्टर डोमन सिंह कल रविवार को अपने जन्मदिन पर महासमुंद खैरा स्थित बहुविकलांग विशेष केंद्र पहुंचें। अपने जन्मदिन पर कुछ समय संस्था में बच्चों के बीच गुज़ारा। इस वक्त श्रीमती सिंह भी साथ थीं।
उन्होंने अपने साथ लाए गर्म कपड़े, जैकेट बच्चों को अपने हाथों से पहनायें। इस मौक़े पर बहुविकलांग विशेष विद्यालय के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। दोनों ने बच्चों के साथ तस्वीर भी खिंचवाई। कलेक्टर ने बच्चों से काफी देर तक स्नेह भरी बातचीत की। उन्होंने बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं, सुरक्षा, पढ़ाई-लिखाई तथा उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी भी ली।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे