महासमुन्द

स्पंदन कार्यक्रम, परेड निरीक्षण में जवानों के बीच पहुंचे एसपी
27-Nov-2021 4:53 PM
स्पंदन कार्यक्रम, परेड निरीक्षण में जवानों के बीच पहुंचे एसपी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 27 नवंबर।
महासमुंद पुलिस लाईन में स्पंदन कार्यक्रम के अंतर्गत परेड निरीक्षण में जवानों के बीच पहुंचकर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने प्रत्येक जवानों की समस्या सुनकर निराकरण किया। साथ ही प्रत्येक सप्ताह महासमुंद पुलिस की उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को उचित ईनाम, प्रशस्ति पत्र देने की ’एक नई पहल की शुरूआत’ की।

इस सप्ताह थाना सिंघोड़ा के आरक्षक शोभा राम वर्मा,मनोहर साहू, यशवंत ठाकुर को अप0क्र0 104-21 में उत्कृष्ठ कार्य के लिये प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने  रक्षित निरीक्षक कार्यालय के समस्त शाखाओं का निरीक्षण किया। जिले के पुलिस लाईन में संचालित पदोन्नति प्रशिक्षण का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
स्पंदन कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर साहू, अनुविभागीय अधिकारी सुश्री कल्पना वर्मा,  विकास पाटेल, विनोद मिंज, कपिल चन्द्रा, राजेश देवांगन, एएस त्रिपाठी एवं रक्षित निरीक्षक नितीश आर नायर जिला महासमुंद व अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट