महासमुन्द

पॉलिटेक्निक कॉलेज महासमुंद का नामकरण वीर नारायण सिंह के नाम पर
27-Nov-2021 4:28 PM
पॉलिटेक्निक कॉलेज महासमुंद का नामकरण वीर नारायण सिंह के नाम पर

महासमुंद, 27 नवंबर। मुख्यमंत्री के महासमुंद आगमन पर अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ जिला महासमुंद के जिलाध्यक्ष एसपी ध्रुव, ब्लॉक अध्यक्ष एम एल ध्रुव द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कार्यवाही करते हुए मुख्यमंत्री निवास से कलेक्टर महासमुंद को सूचित किया गया है कि पॉलिटेक्निक कॉलेज महासमुंद का नामकरण छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह के नाम पर किया जाए। इस प्रक्रिया के लिए मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को पत्र भेजकर आवश्यक जानकारी पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। संघ ने इस बबात मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
 


अन्य पोस्ट