महासमुन्द
महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन
27-Nov-2021 4:27 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 27 नवंबर। प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष फूलों देवी नेताम के निर्देशानुसार महंगाई के विरोध में महासमुंद महिला कांग्रेस के द्वारा डा.ॅ रश्मि चंद्राकर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में उषा पटेल अध्यक्ष जिला पंचायत,शहर अध्यक्ष महिला कांग्रेस लक्ष्मी देवांगन,राशि महिलांग नेता प्रतिपक्ष, नगर पालिका एवं महिला कांग्रेस के समस्त साथियों ने कल नेहरू चौक में सिलेंडर की अर्थी निकाली।
महिला नेत्रियों ने गैस सिलेन्डर को तबला बनाकर बजाया, चूल्हे से चाय बनाकर शहरवासियों को चाय पिलाई। इस दौरान सभी ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर सरपंच ब्रिजेन बंजारे, अन्नू चंद्राकर, पूर्व पार्षद दशोदा ध्रुव, कामिनी चंद्राकर, सती चंद्राकर, माया पांडे, साधना सिंग नैनी, जानकी, बैसाखिन आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे