महासमुन्द
वाहन की चपेट में मौत, चालक पर मामला दर्ज
21-Nov-2021 6:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 21 नवंबर। जांच के बाद सांकरा पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच में पाया गया कि बाइक सवार की मौत अज्ञात वाहन चालक के एक्सीडेंट करने से हुई है। सांकरा पुलिस के अनुसार लगभग एक महिना पहले सचिन साहू अपनी बाइक क्रमांक सीजी 06 पीए 1443 दोस्त मुकेश के साथ बसना गया था। वापस आते समय एनएच . 53 भगत देवरी के पास अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। इससे सचिन साहू को गंभीर चोट आई थी। उपचार के लिए दोनों घायलों को सीएचसी पिथौरा लाया गयाए जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को मामला दर्ज किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे