महासमुन्द
महासमुंद, 21 नवंबर। बसना छुईपाली टोल प्लाजा के कर्मचारियों से मारपीट की धमकी और गाली देने वाले ठेला संचालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि ठेला संचालक ने टोल प्लाजा द्वारा लगाए गए फेंसिंग तार को भी नुकसान पहुंचाया है। इससे 50 हजार रुपए की क्षति पहुंची है।
पुलिस के अनुसार छुईपाली टोल प्लाजा के पास फोरलेन पर गांव के प्रशांत भोई ने ठेला लगाया गया। इसकी वजह से गाडिय़ों की कतार लग जाती है। इससे दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है, जिसे हटाने के लिए पहले भी नोटिस दिया जा चुका था, लेकिन उसने ठेला नहीं हटाया। इसके साथ ही एनएचएआई राष्ट्रीय राजमार्ग के सुरक्षा के लिए रोड साइड में फेंसिंग जाली लगाया गया था, जिसको ठेला मालिक प्रशांत भोई ने सुबह 30 मीटर तक जाली और खंभा को नुकसान पहुंचाया। टोल प्लाजा कर्मचारियों ने जब ऐसा करने से मना किया तो ठेला मालिक ने कर्मचारी प्रवीण, विमलेश, सोमनाथ को मारने.पीटने की धमकी दी।


