महासमुन्द

4 दंतैल फिंगेश्वर में, महासमुंद में अलर्ट जारी
20-Nov-2021 5:41 PM
4 दंतैल फिंगेश्वर में, महासमुंद में अलर्ट जारी

महासमुंद, 20 नवंबर। गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर रेंज में शुक्रवार रात को चार दंतैलों को एक साथ देखा गया है। फिंगेश्वर रेंज में हाथियों की आमद को देखते हुए वन विभाग महासमुंद भी अलर्ट मोड में है। वन विभाग की टीम ने जिले के सरहदी गांव और उनके संभावित मूवमेंट वाले क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी किया है।

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में विचरण करने वाले टस्कर एमई.1, एमई.3 के साथ आर.1 और आर.2 भ्रमण कर रहे हैं। कल शुक्रवार को इन्हें फिंगेश्वर रेंज में देखा गया था। हाथियों का मूवमेंट लगातार महासमुंद और गरियाबंद जिले में बना हुआ है। कुछ दिन पहले यही हाथी गरियाबंद जिले में चले गए थे। अब इनकी वापसी की आशंका को देखते हुए टीम को अलर्ट कर दिया गया है। डीएफओ पंकज राजपूत ने बताया कि शाम को इन हाथियों की लोकेशन फिंगेश्वर रेंज में थी। मूवमेंट पर हमारी नजर है और अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।
 


अन्य पोस्ट