महासमुन्द

भालू के हमले से किसान घायल
19-Nov-2021 5:08 PM
भालू के हमले से किसान घायल

महासमुंद, 19 नवंबर। पिथौरा के ग्राम टेका के एक किसान भालू ने घायल कर दिया है। बताया जा रहा है कि किसान के एक आंख को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया है। किसान खेत में फसल कटाई करा रहा था। जानकारी के अनुसार टेका निवासी दुशासन बरिहा पिता नरसिंग प्रसाद (55) कल शाम को अपनी फसल की कटाई करा रहा था। उसी समय भालू वहां आया और हमला कर दिया। घायल को 108 एम्बुलेंस से अस्पताल ले गए, जहां से उसे रायपुर रेफर कर दिया गया।
 


अन्य पोस्ट