महासमुन्द

90 किलो गांजा संग ओडिशा के दो बंदी
17-Nov-2021 5:59 PM
90 किलो गांजा संग ओडिशा के दो बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17 नवंबर।
महासमुंद पुलिस ने मंगलवार को भारी मात्रा में गांजा सहित ओडिशा के दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि रेनाल्ट डस्ट कार में पदमपुर की ओर से दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा परिवहन कर रहे हैं।  पुलिस ने पदमपुर रोड़ जोगनीपाली मोड़ पहुंचकर घेराबंदी कर वाहन को रोका।  वाहन में दो व्यक्ति बैठे थे। उसने अपना नाम साजिन दीप 28 वर्ष सा. ग्राम गोशाला थाना बुरला जिला संबलपुर ओडिशा का रहने वाला बताया। वहीं उसके बगल में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम शशिकांत कुम्हार उम्र 24 वर्ष  आदर्शपारा बरगढ जिला बरगढ ओडिशा का रहने वाला बताया। कार की तलाशी ली गई तो कार के डिक्की में चार सफेद रंग की प्लास्टिक बोरियों में भरा कुल 83 पैकेट में 90 किलो मादक पदार्थ गांजा मिला।

गांजा परिवहन करने के संबंध में दस्तावेज पेश करने को कहा गया जो कोई वैध दस्तावेज नहीं होना बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों  गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों ने गांजा को उडिसा से लाना और बिक्री हेतु जांजगीर चांपा की ओर ले जाना बताया है।
 


अन्य पोस्ट