महासमुन्द

प्रेस क्लब का दिवाली मिलन-सम्मान समारोह 18 को
17-Nov-2021 5:49 PM
प्रेस क्लब का दिवाली मिलन-सम्मान समारोह 18 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 17 नवंबर।
स्थानीय प्रेस क्लब द्वारा गुरुवार 18 नवंबर को दिवाली मिान एवम सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में अंचल के वरिष्ठ पत्रकारों एवम कोरोना विपदा में सहयोग करने वाले नगरजनों व अधिकारियों का सम्मान किया जाएगा।

प्रेस क्लब के महासचिव मनोहर साहू ने बताया कि प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी प्रेस क्लब पिथौरा द्वारा 18नवंबर गुरुवार को दीपावली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय वन काष्ठागार हाल में किया गया है।

दो सत्रों में आयोजित कार्यक्रम का पहला सत्र सुबह 10 से 1 बजे तक होगा। इस सत्र में मुख्य अतिथि राजा देवेन्द्र बाहदुर सिंह अध्यक्ष वन विकास निगम एवं विधायक बसना, कार्यक्रम के अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव संसदीय सचिव एवं विधायक खल्लारी, विशिष्ट अतिथि आत्माराम यादव अध्यक्ष नगर पंचायत पिथौरा, कुलवंत खनूजा(पूर्व उपाध्यक्ष नगर पंचायत पिथौरा, आनंद साहू अध्यक्ष प्रेस क्लब महासमुन्द,.नीरज गजेन्द्र वरिष्ठ पत्रकार एवम प्रेमलाल सिन्हा अध्यक्ष ग्रामसभा शीतला समाज पिथौरा होंगे।

द्वितीय सत्र दोपहर 2 से 4 बजे तक होगा। इसके मुख्य अतिथि सांसद चुन्नीलाल साहू   होंगे। अध्यक्षता संपत अग्रवाल संस्थापक नीलांचल सेवा समिति एवम विशिष्ट अतिथि शंकर अग्रवाल पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा व वरिष्ठ पत्रकार, प्रेमशंकर पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, कृष्णानंद दुबे, वरिष्ठ पत्रकार महासमुन्द, संजय डपले वरिष्ठ पत्रकार महासमुंद, के.पी.साहू प्रधान संपादक छग जनादेश एवम वरिष्ठ पत्रकार महासमुन्द, दिलप्रीत सिंह खनूजा उपाध्यक्ष नगर पंचायत पिथौरा होंगे।

कार्यक्रम के दोनों सत्रों में पत्रकारों को पत्रकारिता के गुण वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा सिखाये जाएंगे। इसके बाद स्व मनोरमा देवी स्मृति कलमवीर सम्मान एवम विशिष्ट सेवा सम्मान से सम्मान होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने प्रेस क्लब सभी सदस्य जुटे हैं।
 


अन्य पोस्ट