महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,16 नवंबर। प्रदेश प्राभारी विशाल चौधरी, प्रदेशध्यक्ष नीरज पांडे व संभाग प्राभारी अमित शर्मा के निर्देशानुसार जिला रायपुर एनएसयूआई सदस्यों द्वारा कैंपस चलो अभियान के जिला प्रभारी निखिलकान्त साहू ने कॉलेज छात्र-छात्राओं की सभा लेकर सीधा संवाद किया और कैंपस चलो अभियान के उद्देश्य को समझाया तथा अभियान का पोस्टर विमोचन किया।
निखिलकान्त ने महाविद्यालय में महापुरुषों की प्रतिमाओं में माल्यार्पण कर अभियान की सुरआत की। अध्ययनरत छात्रों की विभिन्न समस्याओं और सुझावों को उन्होंने गंभीरता से लिया और महाविद्यालय प्रबंधन से मुलाकात कर छात्रों की समस्या से अवगत कराया।
इस अवसर पर अभिनव शर्मा, निखिल वंजारी, हरीओम तिवारी, प्रशांत गौस्वामी, आदित्य वर्मा, अंकित शर्मा, आलोक सिंह, अनिकेत, वैभव, गावेश, नीलकंठ, शिवांक, प्रशांत आदि मौजूद थे।


