महासमुन्द

महासमुंद, 15 नवंबर। महासमुंद जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में नन्ने-मुन्ने बच्चों ने बाल दिवस मनाया। चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण किया गया। साथ ही बच्चों को गुब्बारे और चाकलेट दी गयी। बच्चों ने खेलकूद में भी दम दिखाया। कल सुबह केन्द्र उखरा सेंटर परसूली, चंद्रपुर आदि स्थित आंगनबाड़ी में कार्यकर्ताओं ने मौजूद महिलाओं और बालिकाओं को घरेलू हिंसा, नंदा देवी कन्या योजना, गर्भवती महिलाओं, किशोरियों और कुपोषित बच्चों की माताओं को स्वास्थ्य के प्रति जानकारी दी। इसके बाद बच्चों ने खेलकूद में अपनी प्रतिभा दिखाई।
पुरंदेश्वरी का राजेश ने किया आत्मीय स्वागत
नवापारा-राजिम, 15 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी का रायपुर एयरपोर्ट पर आईटी सेल जिला संयोजक एवं जनपद सदस्य राजेश साहू ने गुलदस्ता भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिनेष कश्यप सहित अन्य नेतागण उपस्थित थे।