महासमुन्द
बाल दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम
15-Nov-2021 5:56 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,15 नवंबर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर जिले भर के स्कूलों में धूमधाम से बाल दिवस के रूप में मनाई गई। नाटक का मंचन और प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। उच्च प्राथमिक शाला सरायपाली अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बच्चों, शिक्षकों व शिक्षिकाओं ने मंच से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। बच्चों को पुरस्कृत किया गया। बच्चों को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के बारे में बताया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे