महासमुन्द

गुड मॉर्निंग महासमुंद में खेल प्रतियोगिता समेत कई आयोजन
14-Nov-2021 5:41 PM
गुड मॉर्निंग महासमुंद में खेल प्रतियोगिता समेत कई आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,14 नवंबर।
कल गुड मॉर्निंग महासमुंद में खेल प्रतियोगिता समेत कई आयोजन हुए। जिसमें गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, विभागों के अधिकारी व कर्मचारी, खेल संघ, खिलाड़ी, एवं विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए।

कलेक्टर के निर्देशानुसार खेल विभाग, खेल संघ एवं विभिन्न विभागों के सहयोग से जिला मुख्यालय महासमुंद के मिनी स्टेडियम में शनिवार को सुबह 6.30 से 8 बजे तक कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव एवं इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने हेतु योगा, जुंबा, कराटे, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट, फुटबॉल, हैंडबॉल,  हॉकी, नेटबॉल, साफ्टबॉल, बैडमिंटन व अन्य मनोरंजनात्मक गतिविधियां आयोजित की गई। जिसमें कलेक्टर महासमुंद  डोमन सिंह, सीईओ जिला पंचायत, एसडीएम, पीडब्ल्यूडी, शिक्षा अधिकारी, आयुर्वेद अधिकारी, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी व कर्मचारी, खेल संघ, खिलाड़ी, वन विभाग एवं विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए। सभी ने एक साथ स्टेडियम में दौड़ लगाकर बच्चों का हौसला बढ़ाया।

लोगों के बेहतर स्वास्थ्य एवं इम्यूनिटी बढ़ाने खेल एवं युवा कल्याण तथा खेल संघों द्वारा संचालित गतिविधियां में सहयोगी दलों में जुंबा डांस एवं योगा में हितेश यादव, सन्मय स्वाइन, वॉलीबॉल में गणेश कोसरे, नेटबॉल में शुभम तिवारी, अभिषेक अंबिलकर, बास्केटबॉल में कुलेश्वर चंद्राकर, आकाश सोनी, कराते में लालू सोनवानी, नीलकंठ साहू, हैंडबॉल में कौनेन अहमद, आशीष कुशवाहा, मनोरंजनात्मक खेल में हिरेंद्र साहू, क्रिकेट में गजेंद्र ध्रुव, सूरज बंछोर, हांकी में दूलामनी, मनीश्वर, राजेंद्र, चारूलता गजपाल, मंच संचालन राजेश शर्मा इत्यादि का सहयोग रहा।
 


अन्य पोस्ट