महासमुन्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,14 नवंबर। नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने वार्ड पार्षद महेन्द्र जैन की मौजूदगी में तीन स्थान पर कांक्रीटीकरण सडक़ निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
नगर पालिका के पीछे स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड नंबर 20 के नागरिकों की मांग पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने करीब 2 लाख की लागत से कांक्रीटीकरण सडक़ निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि आवागमन में लोगों को होने वाली समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता की नियमित मॉनिटरिंग के साथ समय पर कार्य पूर्ण किया जाए। इस दौरान नागरिकों ने पालिकाध्यक्ष से अन्य समस्याओं को लेकर चर्चा की। जिस पर पालिकाध्यक्ष ने सभी समस्याओं का समाधान करने का भरोसा जताया।
इस अवसर भाजपा मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह , वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप दीवान, अशोक चौरडिय़ा, अधिवक्ता अजीज कुरैशी, पार्षद बड़े मुन्ना देवार, हफीज कुरैशी, मंगेश टांकसाले, राहुल चंद्राकर, गोलू मदनकार, महेन्द्र सिक्का, अशोक लूनिया, कमल लूनिया, धीरज चोपड़ा, विक्की गुरुदत्ता, भरत खत्री, राजेश्वरी तिवारी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।