महासमुन्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 13 नवंबर। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के पदेन अध्यक्ष डोमन सिंह कलेक्टर महासमुंद, सचिव डॉ. एन मंडपे मुख्य चिकित्सा अधिकारी महासमुंद एवं अशोक गिरि गोस्वामी जिला संगठक इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला महासमुंद के मार्गदर्शन में ग्राम बरोड़ा बाजार में कोविड 19 का प्रथम एवं द्वितीय डोज का वैक्सीन ग्राम पंचायत भवन बरोड़ा बाजार में स्वास्थ्य विभाग की टीम मनीष साहू स्वाथ्य संयोजक के साथ वैक्सीनेशन में लगे हैं।
ग्रामीणों को प्रेरित करने रैली निकाली गई। रैली में जिला संगठक अशोक गिरि गोस्वामी, सनद कुमार यादव प्रधान पाठक प्राथमिक शाला बरोड़ा बाजार, शिक्षक गण महेंद्र देशमुख, घनश्याम, जांगड़े, कुसुम चंद्राकर, स्वाति शर्मा, सीमा साहू, केसरी चंद्राकर, रामेश्वरी साहू, रेडक्रॉस वेलेटियर्स, मोनिका सेन , खेमलता, खिलेश्वरी चक्रधारी, मीरा चक्रधारी, झरना साहू, गीतांजलि साहू, शाला नायक निखिल मौर्य, उप शाला नायक आर्यन बघेल , अपर्णा श्रीवास्तव, पर्वेच्छक महिला बाल विकास, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गण द्रोपती साहू, रेणु निराला, सचिव दीपिका बंजारे, रोजगार सहायक सरस्वती बंजारे, सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।