महासमुन्द
ई-श्रम पोर्टल में श्रमिकों का पंजीयन जारी
09-Nov-2021 6:14 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 9 नवम्बर। ई-श्रम पोर्टल में इन दिनों श्रमिकों का पंजीयन जारी है। पंजीयन की इस प्रक्रिया में महासमुंद जिला प्रदेश में पहले पायदान पर है। जिला श्रम पदाधिकारी डीके राजपूत ने बताया कि जिले में लगभग 3 लाख श्रमिकों का पंजीयन कराने का लक्ष्य है। अब तक 2.55 लाख से अधिक श्रमिकों का पंजीयन ई-श्रम पोर्टल में किया जा चुका है।
प्रदेश में महासमुंद जिला लक्ष्य के अनुरूप ई.श्रम पंजीयन कराने में प्रथम स्थान पर है। श्रम अधिकारी ने बताया कि असंगठित श्रमिक जैसे कामवाली बाई, सफाई कर्मकार, रेजा, कुली, रिक्शा, ऑटो चालक, खेतीहर मजदूर, मनरेगा मजदूर आदि जिनकी आयु 16 से 59 वर्ष हैं, वे आधार कार्ड, बैंक पासबुक व मोबाइल ले जाकर नजदीकी च्वाईस सेंटर से ई.श्रम पोर्टल में पंजीयन करा सकते हंै।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे