महासमुन्द

मानव हाथी द्वंद को गंभीरता से लें, किसी तरह की लापरवाही न बरतें-कलेक्टर
09-Nov-2021 6:05 PM
मानव हाथी द्वंद को गंभीरता से लें, किसी तरह की लापरवाही न बरतें-कलेक्टर

महासमुंद, 9 नवम्बर। जिला प्रशासन और वन विभाग द्वारा विगत दिनों गज यात्रा का आयोजन किया गया। इस गज यात्रा का मुख्य उद्देश्य मानव हाथी द्वंद में कमी लाना और  ग्रामीणजनों को जागरूक करना था। जिला प्रशासन द्वारा हाथी द्वंद को गंभीरता से लेते हुए कहा कि जंगली हाथियों के साथ साहचर्य हेतु ग्रामीणों में जन-जागरूकता,  प्रचार-प्रसार और ग्रामीणों को शिक्षा तथा उनके साथ द्वंद से बचने के लिए उपायों का आदान-प्रदान किया गया। गज यात्रा के दौरान विभिन्न माध्यमों, कार्यक्रमों, चलचित्रों के जरिए ग्रामीणों को विचरण कर रहे जंगली हाथियों के सुगमता पूर्वक निगरानी आदि के बारे में जानकारी दी गयी।

कलेक्टर ने ग्रामीणों से अपील की कि हाथी का प्रवास मार्ग न रोकें और न ही भीड़ जमा होने दें। खेतों खलिहानों में रखा अनाज संग्रहित कर घर में रखें।

हाथियों को अनाज खाते समय उसे खदेडऩे का प्रयास न करें। जंगल से लगी क्षेत्र में खलिहान न बनाएं। कलेक्टर श्री सिंह ने हाथियों के पास या उनके विचरण मार्ग में मनाही के बावजूद जान.बूझकर आवाजाही न करने की सलाह दी। इस अवसर पर उन्होंने मानव हाथी द्वंद को गंभीरता से लेने और किसी तरह की लापरवाही न बरतने कहा।


अन्य पोस्ट