महासमुन्द

जुआ पकडऩे गई पुलिस से विवाद-हाथापाई, 8 बंदी
06-Nov-2021 6:46 PM
जुआ पकडऩे गई पुलिस से विवाद-हाथापाई, 8 बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 नवंबर।
जुआ पकडऩे गई पुलिस टीम से वाद-विवाद कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए हाथापाई करने वाले 8 आरोपियों को सरायपाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक 3 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस स्टाफ सउनि बसंत पाणिग्राही के नेतृत्व में जुआ रेड कार्रवाई के लिए ग्राम बिरकोल रवाना हुआ था, जहां सामुदायिक भवन के पास कुछ लोग रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे, जिन्हें स्टाफ ने घेराबंदी कर पकड़ा। उसी समय ग्राम बिरकोल के 10-15 लोग पुलिस को जुआ कार्रवाई करने से रोकने लगे व वाद विवाद कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाकर होहल्ला कर गाली-गलौच कर हाथापाई करने लगे।

आरोपियों के खिलाफ थाना सरायपाली में धारा 186, 353, 332, 294, 506, 323,149 पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों चन्द्रकिशोर साहू, अर्जित साहू, मुकेश निषाद, परदेशी निषाद, निषाद, विनोद निषाद, आनंद निषाद, राकेश साहू, प्रहलाद पटेल को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम कार्रवाई के लिए विवेचना जारी है।


अन्य पोस्ट