महासमुन्द

बागबाहरा की दो छात्राओं का चयन राष्ट्रीय तीरंदाजी स्पर्धा में
01-Nov-2021 4:39 PM
बागबाहरा की दो छात्राओं का चयन राष्ट्रीय तीरंदाजी स्पर्धा में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,1 नवम्बर।
जिले के बागबाहरा ब्लॉक से दो छात्राओं का चयन राष्ट्रीय तीरंदाजी में स्पर्धा में हुआ है। इनके चयन से अंचल के खेल प्रेमियों में हर्ष व्याप्त है।
 28 अक्टूबर को आयोजित राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता जो कि कोंडागांव में आयोजित थी, इसमें बालिका वर्ग अंडर 14 में बागबाहरा ब्लाक की दो बालिकाओं ने रायपुर संभाग का प्रतिनिधित्व किया। जिसमें जया साहू पुत्री सोमनाथ साहू स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बागबाहरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह नवलीन कौर छाबड़ा पुत्री अरविंद सिंह छाबड़ा ह्युमंन प्राइड स्कूल बागबाहरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया और राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई। चयनित खिलाडिय़ों को नगर पालिका बागबाहरा अध्यक्ष हीरा सेतराम बघेल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी केके वर्मा, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी नितिन लहरे, प्राचार्य आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल राम प्रसाद मोहंती, प्राचार्य ह्यूमन प्राइड इंग्लिश स्कूल हरगोविंद मिश्रा, खेल प्रभारी शिक्षक हीरासिंह नायक, धनंजय मिश्रा, सुभाष चंद्राकर, रिंकल बग्गा, शैलेश शुक्ला आदि ने बधाई दी है।
 


अन्य पोस्ट