महासमुन्द
समूह की महिलाएं बना रहीं रंग बिरंगे दीये
30-Oct-2021 5:12 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 अक्टूबर। शहरवासी इस बार रंग बिरंगे दीये जलाकर त्योहार मनाएंगे। क्योंकि दीपावली पर्व नजदीक देखकर स्वसहायता समूह की महिलाएं भी रंग बिरंगे दीये बनाने में व्यस्त हैं।
इस साल बाजार में लोगों को मिट्टी के दिए के साथ-साथ रंग बिरंगे दिए मिलेंगे। मिट्टी के दीयों के साथ-साथ मोम व गोबर के दीये भी समूह की महिलाओं ने तैयार किए हैं। शहर के कई जगहों पर स्टॉल लगाकर विक्रय शुरू हो गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे