महासमुन्द

महासमुंद, 30 अक्टूबर। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व कालाहांडी सांसद वांती श्रीनिवासन, मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष शालिनी राजपूत, प्रदेश महामंत्री चंपा देवी पावले, प्रदेश उपाध्यक्ष ममता साहू, कांकेर जिलाध्यक्ष उमा शर्मा शुक्रवार को महासमुंद पहुंचीं। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर, महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने नगर पालिका परिसर के सामने उनका फूलमाला से स्वागत किया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष कौशल्या बंसल, महामंत्री पुष्पलता चौहान, जिला मंत्री निरंजना शर्मा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य मीना वर्मा, पार्षद कमला बरिहा, माधवी सिक्का, हेमलता यादव, बेलसोंडा सरपंच भामिनी चंद्राकर, उप सरपंच हुलसी चंद्राकर, राजेश्वरी तिवारी, पार्वती साहू, सुरेखा कंवर, सीता डोंडेकर, लक्ष्मी साहू, प्रीति सोनी, संदीप घोष, मनीष शर्मा, गोपाल वर्मा सहित मोर्चा पदाधिकारी मौजूद थीं।