महासमुन्द

भाजपा का विरोध-प्रदर्शन
29-Oct-2021 6:36 PM
भाजपा का  विरोध-प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 अक्टूबर।
भाजपा जिला अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी के निर्देश पर भाजयुमो की ओर से आबकारी कार्यालय में मारपीट की घटना को लेकर प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान जिले के प्रभारी और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन किया गया। इसके तहत भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा कार्यालय से कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए महासमुंद के बरोंडा चौक में अपना विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसराज चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश के गृहमंत्री के ही प्रभार जिला महासमुंद में कलेक्टोरेट परिसर के अंदर आबकारी विभाग कार्यालय में मारपीट की घटना हो रही है। इससे यह स्पष्ट है कि कांग्रेस सरकार में प्रदेश में अपराधों में बढ़ोतरी हुई है। पीडि़त लीलाराम साहू के लिखित बयान से यह स्पष्ट है कि इस घटना में अन्य लोग भी शामिल थे।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कौशल्या बंसल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुबेलाल साहू, विक्की सलूजा, महेंद्र जैन, प्रेम चंद्राकर आदि मौजूद थे।
 


अन्य पोस्ट