महासमुन्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 अक्टूबर। जिले के सरायपाली शहर में 101 प्रतिशत लोगों को कोरोना टीके का दूसरा डोज लगाकर शहर को शतप्रतिशत वैक्सीनेटेड कर लिया गया है। सरायपाली जिले का तीसरा निकाय बना, जहां दोनो डोज का टीका लक्ष्य से अधिक लोगों को लगा लिया गया है। मालूम हो कि जिले का पिथौरा नगर प्रदेश में पहला निकाय बनाए जिसके तहत 9 अक्टूबर तक शहर में कोरोना की दोनो डोज लक्षित लोगों को लगा लिया गया था। इसके बाद बसना नगर को भी 14 अक्टूबर को दोनों डोज में वैक्सीनेटेड कर लिया गया। सरायपाली नगर को भी बुधवार को ही लक्ष्य से अधिक लोगों को टीका लगाकर वैक्सीनेटेड कर लिया गया।
मालूम हो कि जिले में आगामी दीपावली त्योहार को ध्यान में रखते हुए और कोरोना से लोगों को बचाने के लिए बहुत ही तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। इसके तहत गांधी जयंती तक जिले के सभी लोगों को कोरोना टीके का पहला डोज लगा लिया गया था। अब स्वास्थ्य विभाग निकायों को क्रमबद्ध तरीके से दोनो डोज में टीकाकरण कर रहा है। तीन निकायों को वैक्सीनेटेड करने के बाद विभाग अब बागबाहरा शरह को वैक्सीनेटेड करने में लगा हैए जहां दूसरे डोज के लिए लगभग 2 हजार लोग बचे हैं। कहा जा रहा है कि जिस गति से अभी वैक्सीनेशन सभी जगह हो रहा है उस पर त्योहार के कारण कुछ प्रभाव पड़ेगा।
गौरतलब है कि जले में दोनो डोज के टीके सभी लक्षित लोगों को लगाने के लिए डोर.टू.डोर संपर्क कर रहे हैं। इसके साथ ही बचे हुए ग्रामीण क्षेत्रों में भी टीका चौपाल लगाया जा रहा है। सरायपाली को भी शतप्रतिशत वैक्सीनेटेड करने के लिए कलेक्टर डोमन सिंह ने सभी अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि व लोगों को बधाई दी है।
और बचे हुए शहरों व गांवों को भी दोनो डोज का टीका जल्द लगाने के लिए कहा है।