महासमुन्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 अक्टूबर। नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने जन्मदिन पर नयापारा वार्ड नंबर 7 में पेवर ब्लॉक का भूमिपूजन किया। साथ ही वार्ड नंबर 9 में रंगमंच सौंदर्यीकरण की घोषणा की। पालिका अध्यक्ष के जन्मदिन पर पालिका परिसर में दिन भर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
नयापारा शिव चौक में आयोजित सम्मान समारोह में पालिका अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने कहा कि शहर विकास में कभी कोई भी कमी नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के सभी वार्डों में सफाई, पानी, बिजली जैसे मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष सहित पार्षदों की जिम्मेदारी है कि वार्डों का निरंतर विकास करें। इसके पहले नगर पालिका अध्यक्ष ने शहर में लगे स्ट्रीट लाइट मरम्मत के लिए 35 लाख रुपये का स्काई लिफ्ट नगरवासियों को सौगात दी है। उन्होंने कौशिक कालोनी में ओपन जिम का उद्घाटन भी किया।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर का 47वां जन्मदिन हर्ष -उल्लास के साथ नगर पालिका परिसर में मनाया गया। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष ने केक काटा। इस मौके पर जनप्रतिनिधि, पार्षदों और पालिका अधिकारी कर्मचारियों तथा नागरिकों ने पालिका अध्यक्ष श्री चंद्राकर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्राकर प्रात: नगर के कुल देवी महामाया मंदिर में पूजा अर्चना की। बाद गुरुद्वारा में अरदास की और सराफा बाजार के दरगाह पहुंच कर चादर चढ़ाई। उन्होंने तुमगांव रोड स्थित सेंट पीटर्स चर्चा जाकर प्रार्थना की और महासमुंद क्षेत्र की जनता की खुशहाली की कामनाएं की।
जन्मदिन के मौके पर जैन समाज, करण महंती समाज, सिक्ख समाज, मुस्लिम समाज, मराठा तेली समाज, क्रिश्चन समाज, खेल, सांस्कृतिक, राजनीतिक से जुड़े प्रतिनिधियों ने नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्राकर का जगह जगह बाजे गाजे, आतिशबाजी एवं फूलमाला से स्वागत किया। पश्चात तुमगांव कर्मा सदन में नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश चंद्राकर, उपाध्यक्ष पप्पू पटेल की मौजूदगी में पालिका अध्यक्ष ने नेत्र शिविर का उद्घाटन किया और चश्मा वितरण कर बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया।