महासमुन्द

टोनही कहकर महिला की पिटाई, 4 पर मामला दर्ज
24-Oct-2021 8:42 PM
टोनही कहकर महिला की पिटाई, 4 पर मामला दर्ज

महासमुंद, 24 अक्टूबर। जादू-टोना की बात को लेकर एक महिला की चार लोगों ने पिटाई कर दी। पिटाई से महिला घायल हो गई है। मामला जिले के सीमावर्ती थाना सिंघोड़ा क्षेत्र के ग्राम जामदखला का है। सिंघोड़ा पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ  टोनही प्रताडऩा एवं मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने महिला की एक नहीं बल्कि दो बार उसके घर में घुसकर पिटाई की गई है।  थाना सिंघोड़ा में पदस्थ एएसआई सनातन बेहरा ने बताया कि ग्राम जामदखला निवासी त्रिलोचन ताण्डी, उसकी पत्नी गंधर्वी ताण्डी, तपषिनी ताण्डी, बेटा सूरज ताण्डी ने गांव की एक महिला के घर घुसकर जादू-टोना करती हो, कहकर पिटाई कर दी।

इसके साथ ही 22 अक्टूबर की सुबह आठ बजे फिर से महिला केघर घुसकर चारों ने हाथ व डंडा से पिटाई की।
 


अन्य पोस्ट