महासमुन्द
पुलिस मुखबिरी के शक में महिला की पिटाई , 3 पर जुर्म दर्ज
11-Oct-2021 5:01 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,11 अक्टूबर। पुलिस मुखबिरी के शक में तीन ग्रामीणों ने एक महिला की पिटाई कर दी। मामला बुंदेली चौकी के ग्राम सेवाती का है। इस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटनाक्रम अनुसार ग्राम सेवाती निवासी केशनी बाई गेंदले 6 अक्टूबर को पानी भरने के लिए गांव के हैडपंप गई थी। इसी दौरान शंकर बंजारे ने उसे पानी लेने से मना कर दिया। इसके बाद शंकर के बेटे फगवा, हरीश रात्रे व महेश घृतलहरे ने शराब बेचने की जानकारी पुलिस को देते हो कहकर महिला की पिटाई कर दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे