महासमुन्द

कश्मीर घाटी में हिंदू-सिखों की हत्या पर जताया आक्रोश
10-Oct-2021 5:53 PM
कश्मीर घाटी में हिंदू-सिखों की हत्या पर जताया आक्रोश

बजरंग दल का प्रदर्शन, ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,10 अक्टूबर।
स्थानीय झलप चौक बागबाहरा में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा जम्मू कश्मीर में हो रहे हिंदू-सिखों की हत्या के खिलाफ  में महासमुंद बागबाहरा एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति  को ज्ञापन सौंपा गया।

कश्मीर घाटी में पांच दिनों में सात भारतीयों की नृशंस हत्या पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि पाकिस्तान को करारा सबक सिखाई जाए। इनका कहना है कि हिन्दू समाज के पुनर्वास के बिना भी आतंकवाद पर लगाम मुश्किल है। भारत की एकता व अखंडता के लिए सम्पूर्ण देश कृत संकल्पित है। आतंकवाद का मुंहतोड़ जबाव देना हम अच्छी तरह जानते हैं। बजरंगदल व विश्व हिंदू परिषद का एक-एक कार्यकर्ता इसके लिए तत्पर है।   

जिला महासमुंद बागबाहरा प्रखंड के तत्वावधान में प्रमुख रूप से सासंद चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत सदस्य अलका नरेश चंद्राकर, इंजीनियर नरेश चंद्राकर, प्रदेश किसान मोर्चा, प्रेम साहू मंडल अध्यक्ष बागबाहरा, धरम सिंह दीवान, मंडल अध्यक्ष खल्लारी, मंडल महामंत्री सत्तू तांडी, युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष एडवोकेट रवी फरोदिया, विश्व हिंदू परिषद जिला सुरक्षा प्रमुख गिरीश चक्रधारी, बजरंग दल सहसंयोजक राजा चंद्राकर, गौ रक्षा प्रमुख रोहित महानंद, विनय अग्रवाल, लक्ष्मण महानंद, पुरन सबर, हीरा लाल साहू, उत्तम साहू, गज्जू चंद्राकर, शेखर चंद्राकर, कांतू साहू, मोंटी, टूकेश साहू, जगदंबा भवानी प्रसाद साहू, घनश्याम नायक, गैंद राम नायक, भूपेंद्र यादव, नीतीश यादव, गिरजा शंकर पटेल, कोंदा भाई, हिमांचल, केवल नायक, संजय चंद्राकर, भागवत, कामता धीवर, नीलकंठ चंद्राकर, राकेश तांडी आदि ने  पाकिस्तान का पुतला दहन किया। 
 


अन्य पोस्ट