महासमुन्द

गरीबों के राशन में हेरफेर का आरोप
09-Oct-2021 5:10 PM
गरीबों के राशन में हेरफेर का आरोप

भाजपाईयों का राशन दुकानों के बाहर प्रदर्शन 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 9 अक्टूबर।
कोरोना काल में गरीबों को केंद्र सरकार की ओर से 5 किलो अनाज प्रति व्यक्ति मुफ्त में दिया जा रहा है, लेकिन राज्य सरकार द्वारा यह राशन गरीबों को उपलब्ध नहीं कराया गया। इसी राशन के जरिए राज्य सरकार ने करोड़ों रुपए का हेरफेर किया है। यह आरोप लगाते हुए भाजपा ने शुक्रवार को महामसुंद के सभी राशन दुकानों के बाहर प्रदर्शन किया। 

शुक्रवार को शहर के राशन दुकानों में भाजापाइयों ने प्रदर्शन किया। इसी तरह पटेवा क्षेत्र के ग्राम रायतुम में पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने नेतृत्व में आज प्रदर्शन कर रैली निकाली जा रही है। 
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के आव्हान पर जिला अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी के निर्देशानुसार महासमुंद शहर के सभी राशन दुकानों के सामने एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। वार्ड नंबर 20 के राशन दुकान में पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर,महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कौशल्या बंसल, महेंद्र जैन के नेतृत्व में कल 10 बजे प्रदर्शन प्रारंभ किया गया। उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं वे गरीबों के राशन में डाका डालने के लिए कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस अवसर पर पूनम चंद्राकर ने कहा कोरोना काल में गरीबों को केंद्र सरकार ने 5 किलो अनाज प्रति व्यक्ति मुफ्त में प्रदान किया था। लेकिन प्रदेश सरकार ने इस राशन पर डाका डालते हुए गरीबों को उपलब्ध नहीं कराया। धरना में देवेंद्र चंद्राकर, शहर मंडल भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री अमन वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मिलिंद चंद्राकर, विक्की गुरु दत्ता, शिव राठौर, राम सजीवन, महेंद्र तंबोली, मनीष बंसल, दिनेश रूपरेला, कैलाश बेन पटेल, रूबी मिश्रा, सुनैना चौहान, भारती साहू, अभिलाषा गुप्ता, मीना गुप्ता, सावित्री हलवाई, गोमती सोनी, देवबती साहू एवं अन्य लोग उपस्थित थे। 
 


अन्य पोस्ट