महासमुन्द

महासमुंद, 8 अक्टूबर। शहर सहित आसपास के ग्राम पंचायतों में लिनेस क्लब द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती मनाने के साथ साथ सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। लिनेस के सदस्य एवं पदाधिकारी गांव में स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई किया जा रहा है। इसके साथ ही ऑक्सीजोन के लिए पौधरोपण भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में लिनेस सदस्य एव पदाधिकारियों ने पिछले दो दिनों से ग्राम पंचायत बेलसोंडा में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ ही गांव की साफ सफाई की गई। इस दौरान लिनेस पदाधिकारियों ने कस्तूरबा ट्रस्ट में अध्ययनरत और नक्सली हिंसा में अपने परिजनों को खो चुके बच्चों का मनोरंजन किया गया। इस मौके पर बच्चों ने भी क्लब के पदाधिकारियों के साथ स्वच्छता अभियान में हाथ बंटाया और पौधरोपण किया। बच्चों को क्लब के पदाधिकारियों ने कापी, पेन और चाकलेट वितरित किया। सेवा सप्ताह और स्वच्छता अभियान के सफल आयोजन में डिस्ट्रीक चेयर पर्सन एश्वर्या तिवारी, लिनेस अध्यक्ष ललिता प्रकाश चंद्राकार, सचिव राजश्री ठाकुर, कोषाध्यक्ष मीना वर्मा, पूर्व अध्यक्ष निरंजना चंद्राकार, उपाध्यक्ष मीना चंद्राकार, वाणी तिवारी, मंजू चंद्राकार, कामिनी चंद्राकार, सुरेखा कंवर, निरंजना शर्मा, सुजाता विश्वनाथन, सीता टोंडेकर सहित ग्रामीण महिलाएं मौजूद थी।