महासमुन्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 अक्टूबर। भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसराज बाला चंद्राकर के आह्वान पर जिला उपाध्यक्ष निर्देशानुसार कामेश बंजारा जिला कोषाध्यक्ष युवा मोर्चा अध्यक्ष आकाश सिन्हा के नेतृत्व में सरायपाली में गुरूवार की शाम भाजपा के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा कैबिनेट मंत्री मो.अकबर का पुतला शहीद वीर नारायण सिंह चौक में फूंका।
भाजपाइयों ने आरोप लगाया कि कवर्धा में एकतरफा कार्रवाई की जा रही है। छत्तीसगढ़ शासन के इशारे पर हिंदू भाइयों के विरुद्ध एफ आईआर दर्ज भी की जा रही है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कामेश बंजारा, जिला कोषाध्यक्ष भाजयुमो विकास वाधवा, युवा मोर्चा अध्यक्ष आकाश सिन्हा, नंदकिशन साव, पार्षद महेंद्र सिंह अरोरा, मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, संजय अग्रवाल, महामंत्री मिलिन भोई, कोषाध्यक्ष पीताम्बर बरिहा, मंत्री द्वय प्रकाश सोनी, ज्योतिष साव, दीपक शर्मा, अटल सेना उपाध्यक्ष द्वय नीरज दास, आकाश बंजारा, चरण सिंह,सोनू मिश्रा, प्रकाश साव, प्रेम डडसेना, हिमाशुु प्रधान, शिवम गुप्ता, अनमोल प्रधान, चांद भारद्वाज, अमन सिदार, वामन साव आदि उपस्थित थे।