महासमुन्द

पूर्व ब्लॉक कांगे्रस अध्यक्ष अंकित का निष्कासन निरस्त
08-Oct-2021 2:50 PM
पूर्व ब्लॉक कांगे्रस अध्यक्ष अंकित का निष्कासन निरस्त

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
   पिथौरा, 8 अक्टूबर
। बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अंकित बागबाहरा का निष्कासन समय से पहले ही निरस्त कर दिया गया। ज्ञात हो कि पार्टी के अंदरूनी विवाद के चलते उन्हें पार्टी से निष्काषित किया गया था, परन्तु निष्कासन के बाद भी लगातार पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा के कारण पार्टी में वापसी की मुहर लगी।

उक्त संबंध में अंकित बागबाहरा ने बताया कि उनके निष्काषन पश्चात उन्होंने अपनी वापसी हेतु आवेदन किया था। जिस पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की सहमति से निष्काषन आज नवरात्र के प्रथम दिन रद्द किया गया।
अंकित की वापसी विगत 16 सालों से निष्ठापूर्वक उनके द्वारा कांग्रेस पार्टी हेतु किये जा रहे कार्यों को ध्यान में रखते हुए व तात्कालिक तौर पर हुई चूक पर पुन: क्षमा मांगने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की सहमति से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से उनका निष्काषन तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया है।


ज्ञात हो कि अंकित बागबाहरा विगत 16 सालों में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष, एनएसयूआई प्रदेश सचिव, एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष, युवा कांग्रेस के प्रथम निर्वाचित डेलीगेट, अक्स के जिला संयोजक, अक्स प्रदेश समन्वयक सदस्य, जिला कार्यकारिणी सदस्य महासमुंद, समस्या निवारण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी में विशेष आमंत्रित सदस्य, 2004 लोकसभा से लेकर हुए 2008, 2013, 2018 के विस चुनाव व 2004, 2009, 2014, 2019 लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के चुनाव प्रचार समिति के महत्वपूर्ण अंग रहे। बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के दो बार अध्यक्ष व बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के प्रथम अध्यक्ष व लगातार कांग्रेस के प्रचार हेतु सक्रिय रहते हुए 55 दिन असम विधानसभा चुनाव में सक्रिय रहे।

 


अन्य पोस्ट