महासमुन्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 अक्टूबर। तीन अलग-अलग सडक़ दुर्घटनाओं में एक महिला की मौत हो गई और 4 घायल हो गए। मामला पिथौरा और सांकरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार पहली घटना पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम सराईटाल पुल के पास की है। ग्राम सरकडा निवासी ब्रिजमोती सिंह (45 वर्ष) ग्राम देवगांव अपने मायके गई थी। वहां से वह 3 अक्टूबर को बोधराम के साथ बाइक पर बैठकर अपने घर वापस आ रही थी। करीब 6.30 बजे शाम को ग्राम सराईटार पुल के पास पहुंचे थे कि तभी पुल के पास बाइक के अनियंत्रित होने से ब्रिजमोती पुल से नीचे गिर गई और उसे गंभीर चोटें आर्इं।
घटना के बाद डायल 112 की टीम महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। यहां जांच के दौरान चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।
एक अन्य घटना में सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम भगत देवरी के पास मोपेड चालक ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। इससे बाइक में सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी स्कूटी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इसी तरह ग्राम साावित्रीपुर निवासी उत्तर कुमार बंजारे और साहनी बंजारे दोनों बाइक से ग्राम भगतदेवरी जा रहे थे। भगतदेवरी एनएच.53 रोड ओवरब्रिज के पास पहुंचे थे कि स्कूटी चालक ने ठोकर मार दी। इससे स्कूटी सवार दोनों घायल हुए हैं।