महासमुन्द

नए दर के अनुसार अब महासमुंद से रायपुर तक का बस किराया 55 के बजाय 70 रुपए
04-Oct-2021 6:13 PM
नए दर के अनुसार अब महासमुंद  से रायपुर तक का बस किराया  55 के बजाय 70 रुपए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 4 अक्टूबर।
लंबे समय से बस एसोसिएशन के किराया बढ़ाने की मांग अब पूरी हो चुकी है। नया किराया दर तय कर राजपत्र में प्रकाशन के बाद इसे रविवार से लागू कर दिया गया है। 
रविवार से बस एसोसिएशन ने भी बढ़ी हुई दर के जरिए ही यात्रियों से किराया वसूली शुरू कर दिया है। नए दर के अनुसार अब महासमुंद से रायपुर तक के सफर के लिए 55 के स्थान पर 70 रुपए चुकाने होंगे। इसी तरह महासमुंद से अलग.अलग क्षेत्रों में जाने के लिए भी बढ़ी हुई दर के अनुसार किराए का भुगतान यात्रियों को करना होगा।

जानकारी के अनुसार बस एसोसिएशन की लगातार जारी हड़ताल के बाद यात्री किराए में 25 फीसदी वृद्धि करने का आश्वासन सरकार द्वारा दिया गया था। इसी के अनुसार ही राजपत्र में नया दर प्रकाशित कर दिया गया है। 1 अक्टूबर को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार पहले पांच किलोमीटर के लिए 7.50 रुपए किराया वसूला जाएगा। इसके बाद प्रति किमी के 1ण्25 रुपए के हिसाब से किराया तय कर यात्रियों से लिया जाएगा। बस एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चंद्राकर ने बताया कि बढ़ा हुआ किराया राजपत्र में प्रकाशित हो चुका है। किराया सरकार ने तय किया है और इस के हिसाब से यात्रियों से किराया लिया जा रहा है। रविवार से इसे लागू भी कर दिया गया है। 

ज्ञात हो कि डीज के बढ़ते दाम के बाद बस एसोसिएशन ने किराया बढ़ाने की मांग की थी। 
सरकार द्वारा किराया नहीं बढ़ाने पर एसोसिएशन की ओर से बसों को बंद कर आंदोलन भी किया गया था। आंदोलन के बाद सरकार ने किराया वृद्धि का आश्वासन संघ को दिया था। 
 


अन्य पोस्ट