महासमुन्द

मोहन मरकाम का भव्य स्वागत
04-Oct-2021 4:11 PM
मोहन मरकाम का भव्य स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 4 अक्टूबर।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम का महासमुंद जिले में आगमन होने पर प्रवेश द्वार घोड़ारी में महासमुंद कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चन्द्राकर के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी, शहर कांग्रेस कमेटी तथा ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेसजनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। 

ज्ञात हो कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा हीरक महोत्सव के रूप मे मनाया जा रहा है। इस महोत्सव के अंतर्गत प्रदेश भर मे कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसका शुभारंभ 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने महासमुंद के झलप क्षेत्र से किया है। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के महासमुंद आगमन पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चन्द्राकर, जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, सेवनलाल चन्द्राकर, दाऊलाल चंद्राकर, संजय शर्मा सहित तमाम कांग्रेसजनों ने स्वागत किया।
 


अन्य पोस्ट