महासमुन्द

अंत्योदय व गांधी पदयात्रा जारी मिल रहा जनसमर्थन
30-Sep-2021 5:18 PM
अंत्योदय व गांधी पदयात्रा जारी मिल रहा जनसमर्थन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 30 सितम्बर।
पुरंदर मिश्रा द्वारा प्रारंभ किए गए अंत्योदय एवं गांधी पदयात्रा विगत 25 सितम्बर से जारी है। इस जनजागरण पदयात्रा को अच्छा जनसमर्थन मिल रहा है। गांवों के पदयात्रियों के स्वागत के लिए भीड़ उमड़ रही है। 
ज्ञात हो कि पदयात्रा के तीसरे दिन पदयात्रियों का दल पिरदा क्षेत्र के ग्राम बैतारी एवं डोंगरिपाली पहुंची। पदयात्री प्रमुख एवं भाजयुमो के प्रदेश पदाधिकारी पियुष पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि यह पदयात्रा नि:स्वार्थ भाव से विगत 24 वर्षों से चल रही है और आने वाले कई वर्षों तक चलती रहेगी। मूलत: पदयात्रा सरकार और आम जनता के मध्य एक सेतु की तरह काम करता है। 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष जगदीश प्रधान ने कहा कि नशामुक्ति को लेकर जनजागरण कर रही है किसी भी काम को नि:स्वार्थ भाव से इतने वर्षों तक करना एक बहुत ही सराहनीय कार्य है।

कार्यक्रम में पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष जगदीश प्रधान, वर्तमान मण्डल अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, अम्बु, महामंत्री द्वय राजकुमार पटेल, इंदल बरिहा, उपाध्यक्ष रमेश प्रधान, अल्पसंख्यक मोर्चा मण्डल अध्यक्ष इम्मामुद्दीन शेख, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बसन्ती प्रधान, महामंत्री सरस्वती साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीराम निषाद,  युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अजय पटेल, महामंत्री सुभाष बंजारा, बसन्त साहू, अभिमन्यु प्रधान, अलेख प्रधान, सुरेश पांडेय, ताराचंद प्रधान, परशुराम गढ़तिया, नंदकुमार पटेल, रामनरेश सिंह बघेल, विकाश बघेल, डागाराम, दुर्गाप्रसाद दुबे, गंगाराम, मोहितराम समेत हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। 
 


अन्य पोस्ट