महासमुन्द
धरमदास महिलांग के निधन पर पूर्व सांसद ने जताया शोक
30-Sep-2021 4:56 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 30 सितम्बर। महासमुंद लोकसभा के पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा चंदूलाल साहू महासमुंद त्रिभुवन महिलांग एवं पार्षद नेता प्रतिपक्ष राशि महिलांग के ससुर, महासमुंद जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष धरमदास महिलांग के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके गृह ग्राम जोबा गए। उन्होंने कहा कि श्री महिलांग सर्वमान्य नेता थे, उनकी कमी हमेशा महसूस होगी। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान पूर्व भाजपा जिला महामंत्री एतराम साहू, अजय खरे, श्रेयांस चोपड़ा, नन्दलाल पटेल, उपसरपंच खैरझिटी तारेंद्र यादव, नंदकिशोर यादव सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे