महासमुन्द
शिवसेना ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन
21-Sep-2021 6:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बसना, 21 सितंबर। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पिथौरा एसडीएम को ज्ञापन सौंप शासकीय उपभोक्ता दुकान की मांग की है। पिथौरा विकास खण्ड के अंतर्गत जाडामुडा में राशन उपभोक्ताओं के लिए शासकीय उपभोक्ता दुकान प्रारंभ करने मांग की है। शासकीय दुकान नहीं होने से ग्रामीणों को 10 से 12 किमी दूरी तय कर जाना पड़ा है। गौरतलब हो कि उक्त समस्या से पिथौरा में पदस्थ खाद्य निरीक्षक को ग्रामीणों द्वारा मौखिक रूप से कई बार अवगत कराया जा चुका है, फिर भी उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों की समस्याओं पर तत्काल संज्ञान लेकर शीघ्र ही जाडामुडा में शासकीय उपभोकता दुकान प्रारंभ करने की मांग की है। अन्यथा शिवसेना उग्र आंदोलन करने हेतु बाध्य होगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन -प्रशासन की होगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


