महासमुन्द
5 स्कूली बच्चे कोरोना संक्रमित, 3 में लक्षण मिले
21-Sep-2021 3:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
महासमुंद,21 सितंबर। जिले के बागबाहरा क्षेत्र के बकमा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्रों के कोविड जांच में 5 छात्र संक्रमित निकले हैं और तीन बच्चों में कोरोना के लक्षण मिले हैं। इस खबर के बाद गांव समेत आस-पास क्षेत्र में हड़कंप मचा है।
हाईस्कूल प्रभारी प्राचार्य पुसकुमार साहू कहते हैं कि आज मंगलवार को प्रात: स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करने आई थी, जिसमें 8 बच्चों में कोरोना के लक्षण पाए गए। इन्हीं में से पांच बच्चे संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले हुई जांच में एक भी बच्चे संक्रमित नहीं मिले थे।
गौरतलब है कि सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़े में छत्तीसगढ़ में 38 मरीज सामने आए थे। जिसमें महासमुंद से एकमात्र एक मरीज ही कोरोना संक्रमित था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


