महासमुन्द
अधिक दाम पर खाद बेचा, निलंबित
18-Sep-2021 6:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,18 सितंबर। कृषि विभाग के उप संचालक एसआर डोंगरे ने बताया कि सरायपाली के मेसर्स मुकेश ट्रेडिंग कंपनी (राजेश अग्रवाल सरायपाली) द्वारा निर्धारित कीमत से अधिक कीमत पर यूरिया उर्वरक का विक्रय कृषक को किया गया है। इस संबंध में मेसर्स राजेश अग्रवाल सरायपाली को बार-बार हिदायत दी गई। बावजूद इसके उनके द्वारा यूरिया उर्वरक अधिक दर में विक्रय किया जाने पर इस कंपनी को आदेश 1985 के कंडिका 31 के तहत 14 दिवस हेतु निलंबित किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


