महासमुन्द
अभी भी सीट खाली, संभवत: चौथे चरण में मौका मिल सकता है
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 17 सितम्बर। जिले के महाविद्यालयों में स्नातक कोर्स में प्रवेश लेने का आज अंतिम दिन है। आज 17 सितंबर तक प्रवेश देने के लिए महाविद्यालय की ओर से तीसरी सूची जारी की गई थी।
11 सितंबर को जब तीसरी सूची जारी की गई तो जिले के 10 महाविद्यालयों में 1500 सीट खाली थी। इन सीटों में प्रवेश प्रक्रिया 11 से 17 सितंबर तक पूरी की जानी है। गुरुवार की स्थिति में इन सीटों में प्रवेश के बाद भी करीब 550 से अधिक सीट अभी भी महाविद्यालयों में खाली है।
शुक्रवार को प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद शेष सीट में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय कौन सी प्रक्रिया अपनाएगी, इसके बारे में अभी तक कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। शहर के दो शासकीय महाविद्यालय में बीए, बीकॉम व बीएसी में सीट अभी भी खाली है। जो छात्र-छात्राएं अभी तक प्रवेश नहीं लिए है, संभवत: उन्हें चौथे चरण में मौका मिल सकता है।
17 सितंबर प्रवेश की अंतिम तिथि है। पहली, दूसरी व तीसरी सूची के अनुसार महाविद्यालयों में प्रवेश लिया जा रहा है। बच्चे प्रवेश के लिए शुल्क का भुगतान कर प्रवेश ले रहे हैं। महाप्रभु महाविद्यालय में देर शाम तक बीए भाग एक में 2 बीएससी बायो में 3 गणित में 14 सीट अभी भी खाली है।
इसी प्रकार माता कर्मा कन्या महाविद्यालय में बीए भाग एक में 50, बीएससी में 30 व 22 सीट खाली है। अन्य शासकीय महाविद्यालयों में भी सींट अब भी खाली है। अब 30 सितंबर तक ये सीट भरीं जाएंगी।
जानकारी अनुसार उच्च शिक्षा विभाग की ओर से 2 अगस्त से ऑफलाइन क्लासेस लगाने की अनुमति दे दी गई है, लेकिन पूर्व कक्षाओं के परीक्षा परिणाम व प्रवेश की प्रक्रिया नहीं होने के कारण क्लासेस नहीं लग रहे थे।


