महासमुन्द
कार पुलिया से गिरी, कोई हताहत नहीं
16-Sep-2021 8:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 16 सितम्बर। तुमगांव क्षेत्र के ग्राम अछोला से भोरिंग के बीच एक पुलिया से मंगलवार रात 9 बजे एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई। कार में पति-पत्नी और बच्चे समेत तीन लोग सवार थे। हालांकि इस हादसे में तीनों हल्की चोटें ही आई है। सूचना पर पहुंची तुमगांव पुलिस ने तीनों को घर भेज दिया। जानकारी के अनुसार वे लोग ग्राम भोरिंग के रहने वाले हैं। अछोला से अपनी कार में सवार होकर अपने गृह ग्राम भोरिंग आ रहे थे। अंधेरा होने के कारण पुलिया चालक को दिखा नहीं और कार एक साइड होकर पुलिया के नीचे गिर गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


