महासमुन्द
करंट से बच्चे की मौत, जांच
16-Sep-2021 2:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बसना, 16 सितंबर। कल शाम एक 7 साल का बच्चा खेलते-खेलते करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जांच जारी है।
चिरंजीव पिता दिलीप साव निवासी बांसुलाडीपा के घर से लगे खेत में ट्यूबवेल था। परिजनों के मुताबिक कल शाम लगभग 5 बजे चिरंजीव ने बिजली खम्बे के अर्थिंग तार को छुआ और चिपक गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बसना पुलिस इसकी जांच कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


