महासमुन्द
महासमुंद, 13 सितम्बर। महासमुंद सासंद चुन्नी लाल साहू ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कुरुद के भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर के साथ दुव्र्यव्हार किया गया, यह व्यवहार दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी का चरित्र कैसा है? उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सांसद ने कहा है कि बीते 9 सितंबर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में प्रवेश कर अजय चंद्राकर के साथ धक्का-मुक्की कर दुव्र्यवहार किया, जो सरासर गलत है। प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई है सत्ता के संरक्षण में गुंडागर्दी जारी है। इससे प्रदेश की राजनीतिक फिजा दूषित हो रही है। इस तरह के कृत्य के चलते ही छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है।
पिछले साल भर से एनएसयूआई व युकां कार्यकर्ता विधायकों के निजी निवास, भाजपा कार्यालय में अनाधिकृत प्रवेश कर भाजपा कार्यकर्ताओं को उकसाने का प्रयास कर रहे हैं। सरकार के दबाव में प्रशासन इन तत्वों को रोकने की बजाय मूकदर्शक बनी हुई है।


