महासमुन्द
राज्य स्तरीय तीरंदाजी के लिए वरूण का चयन
13-Sep-2021 7:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 13 सितम्बर। शालेय खेल के अंतर्गत संभाग स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता कृष्णा पब्लिक स्कूल रायपुर में 11 सितंबर को हुई। इसमें शासकीय उच्चतर प्राथमिक शाला सम्हर में अध्ययनरत छात्र वरूण पटेल का चयन राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 2021 के लिए हुआ है।
प्रतियोगिता कोंडागांव में होगी। वर्ष 2019 में वरूण का राज्य स्तरीय तीरंदाजी में भी चयन हुआ था। जिसमें उसे 16वां स्थान मिला था। वरूण को तीरंदाजी में निपुण बनाने ऋषि साहू कोच और पूणेंद्र चंद्राकर बिहाझर आश्रम अधीक्षक, अरविंद छाबड़ा, सोमनाथ साहू का विशेष योगदान है। इसके अलावा उनका उत्साहवर्धन करने में उनके शिक्षक रिंकल बग्गा, जनक राम ध्रुव, अनिल चक्रधारी, हिरदेश्वर पटेल, संकुल समन्वय गैंदराम ठाकुर का काफ़ी सहयोग रहा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


