महासमुन्द

जिले में हाथियों की लगातार मौजूदगी से दहशत, गांवों में अलर्ट
12-Sep-2021 7:23 PM
  जिले में हाथियों की लगातार मौजूदगी से  दहशत, गांवों में अलर्ट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 पिथौरा, 12 सितंबर। महासमुंद जिले में जंगली हाथियों की लगातार चहल कदमी ने क्षेत्र के ग्रामीणों को चिंता में डाल दिया है। हाथी लगातार सिरपुर से महासमुन्द के बीच के जंगल एवं गांवों में विचरण कर रहे हंै। वन विभाग ने क्षेत्र के गांवों में अलर्ट जारी किया है।

विगत 5 वर्षों से जिले के लगभग सभी क्षेत्रों का भ्रमण कर हाथी अपना कॉरिडोर बना चुके हंै। इनके सामने आने वाले करीब दो दर्जन ग्रामीण भी इनकी चपेट में आकर मारे जा चुके हंै। इसके बावजूद वन विभाग के अधिकारी मात्र इधर से उधर खदेडऩे या कुछ उपाय करने को छोडक़रअन्य कोई सार्थक उपाय नहीं कर पाए है, जिससे हर पल ग्रामीण दहशत में जीने मजबूर हैं। ज्ञात हो कि शनिवार को भी दो हाथी जिले के कोडार डिपो के पीछे कक्ष क्रमांक 20 में विचरण कर रहे हैं, जिसके कारण क्षेत्र के ग्रामीण ग्राम- कोडार, कौआझर, बंजारी, लोहारडीह आदि गांवों में अलर्ट जारी किया गया है।


अन्य पोस्ट