महासमुन्द

भाजपा कार्यकर्ताओं की सहनशीलता को कोई कमजोरी न समझें-चोपड़ा
12-Sep-2021 5:52 PM
 भाजपा कार्यकर्ताओं की सहनशीलता को कोई कमजोरी न समझें-चोपड़ा

महासमुंद, 12 सितम्बर। पूर्व विधायक एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डॉ. विमल चोपड़ा ने प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सीधे एवं प्रशासन की आड़ में किये जा रहे अत्याचार का विरोध करते हुए कांग्रेस के नेताओं एवं सरकार से आग्रह किया है कि भाजपा कार्यकर्ताओं की सहनशीलता को कमजोरी न समझें। ऐसी गुण्डागर्दी के खिलाफ भाजपा लोकतांत्रिक अभियान चलाकर कांग्रेस को सबक सिखाएगी।

डॉ. चोपड़ा ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि कुरूद में पूर्व मंत्री अजय चन्द्राकर के साथ भाजपा कार्यालय के भीतर घुसकर किया गया दुव्र्यवहार इस बात को स्पष्ट करता है कि कांग्रेस के लोगों को किसी भी राजनीतिक दल के कार्यालय या भाजपा के नेता के घर में घुसकर हुड़दंग करने की खुली छूट शासन-प्रशासन से मिली हुई है। कांग्रेस के लोगों को इस मर्यादा का पालन करना चाहिए कि प्रदर्शन सार्वजनिक एवं सरकारी स्थानों पर किया जाय न की टकराव को बढ़ाने के लिए किसी के घर में जबरन घुसकर।


अन्य पोस्ट