महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 11 सितम्बर। नयापारा संजय नगर वार्ड क्रमांक 5 नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर एवं वार्ड पार्षद कमला बरिहा के द्वारा किया गया।
नयापारा के नागरिकों एवं पार्षद की मांग पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकार ने कल शुक्रवार को नाली निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष ने कहा ्क नागरिकों की मांगों के अनुरूप निर्माण कार्य को प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है।
इस दौरान पालिका अध्यक्ष श्री चंद्राकार ने ठेकेदार को निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना के निर्देश दिए। इस अवसर पर सभापति एवं पार्षद संदीप घोष, हाफीज कुरैशी, गोलू मदनकार, पवन निर्मलकर, अशोक मानिकपुरी, बिंदा निषाद, सावित्री यादव, दुलारी निषाद, पुनवंतीं यादव, दुलशिया निषाद, कमलेश्वरी निषाद, नरेश निषाद सहित वार्ड के नागरिक उपस्थित थे।


