महासमुन्द

युकां नेता दिनेश ने महंत से की मुलाकात
10-Sep-2021 7:13 PM
युकां नेता दिनेश ने महंत  से की मुलाकात

पिथौरा, 10 सितंबर। नगर के युवा कांग्रेस नेता दिनेश नामदेव ने क्षेत्र की विकास मुलक समस्याओं को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत से सौजन्य मुलाकात उनके निवास पर की एवं उन्हें अवगत कराया। मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ी परंपरा संस्कृति पर सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ श्री नामदेव ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार छत्तीसगढ़ी परंपरा को संजोने का कार्य बखूबी कर रही है यह सरकार का सराहनीय कदम है।

 श्री महंत से मुलाकात के दौरान उन्होंने हर छोटी बड़ी बातों को सुनकर उसे हर संभव समय पर पूर्ण करने का आश्वासन दिया एवं आपस में उन्होंने फोटो भी खिंचवाई। पिथौरा नगर भ्रमण निकट भविष्य में करने का न्योता देने से श्री नामदेव नहीं चूके उन्होंने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही पिथौरा एवं आसपास के क्षेत्रों का वे दौरा करेंगे।


अन्य पोस्ट