महासमुन्द

दुकान का ताला खोलकर गल्ले से डेढ़ लाख चोरी
10-Sep-2021 6:43 PM
दुकान का ताला खोलकर गल्ले से डेढ़ लाख चोरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 10 सितम्बर। पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम चौकबेड़ा में अज्ञात चोर ने दुकान का ताला खोलकर गल्ले में रखे करीब डेढ़ लाख रुपए चोरी कर ली।

पुलिस ने इस मामले में केस तो दर्ज कर लिया है, लेकिन पुलिस भी हैरान है कि बिना ताला टूटे चोरी की घटना कैसे हुई है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात चोर को मालूम था कि चाबी कहां थी। इस मामले में पुलिस का कहना है कि सोचने वाली बात है कि अज्ञात चोर घर में घुसा और घरवालों को पता भी नहीं चला। जबकि घर व दुकान एक ही में है। फिलहाल मामले में पटेवा पुलिस जांच में जुट गई है। आरोपी का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। समाचार लिखते तक कुछ संदिग्धों का नाम सामने आ रहे हैं लेकिन पूछताछ के दौरान इनकी संलिप्तता नहीं दिख रही है।

थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम चौकबेडा निवासी अनिल कुमार चंद्राकर के पंाच भाई है। इसमें दो भाई महासमुंद व बेलसोंडा में रहते हंै। तीन भाई गांव में एक साथ रहते हैं। तीनों दुकान में अलग-अलग शटर लगा है। रोज की तरह 7 सितंबर की शाम प्रार्थी अपनी दुकानों को रात 9 बजे बंद कर घर के अंदर वाले मुख्य गेट में ताला लगा दिया।

बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे प्रार्थी जब दुकान खोलने मुख्य चैनल गेट के पास आया तो देखा कि उसमें ताला नहीं लगा था। दुकान अंदर जाकर गल्ले को देखा तो गल्ला लॉक का हुक खुला हुआ था। उसके अंदर रखा प्लास्टिक डिब्बा नहीं था। प्लास्टिक के डिब्बे में 1 लाख 49 हजार एक सौ रुपए रखा था, वह गायब था।


अन्य पोस्ट